उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग सुरक्षित बरामद

परिजनों ने पुलिस के प्रयासों को सराहा और इस घटना में उनकी संवेदनशीलता और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

चमोली। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया हैं, पुलिस की तत्परता पर परिजनों ने आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज परिजनों ने कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी, जो स्कूल के लिए निकली थी, घर वापस नहीं लौटी है। सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस हरकत में आई। नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बच्ची की तलाश शुरू कर दी। टीम ने थाना क्षेत्र के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। इसके साथ ही, टैक्सी स्टैंडों और अन्य वाहन चालकों से भी गहन पूछताछ की गई ताकि बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिल सके। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और कुशल जांच तकनीकों के परिणामस्वरूप थाने पर सूचना के मिलने के कुछ ही घंटो के भीतर गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों को सराहा और इस घटना में उनकी संवेदनशीलता और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581