उत्तराखंड समाचार

क्या मंत्री पद के लिए भी बोली लग रही है?

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सवाल : क्या मंत्री पद के लिए भी बोली लग रही है?

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जन्म ले रहीं हैं। सत्ता के गलियारे में चर्चा हो रहीं हैं की बहुत जल्द कैबिनेट विस्तार होने जा रहा हैं। इन चर्चाओं मे कितनी सच्चाई हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा, लेकिन इतना जरूर हैं की कैबिनेट विस्तार के संबंध में उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फेसबूक एकाउंट में की गई एक पोस्ट ने राजनीति में भूचाल ला दिया हैं और अनेक सवालों को जन्म दे दिया हैं।

एक तरफ जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्रियों और दायित्व धारियों की सूचि फाइनल होने की बात कह रहे है, तो वहीं अब उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सोशल मीडिया के माध्यम से एक बड़ा बयान सामने आया है। हरीश रावत ने कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने  फेसबूक एकाउंट में एक पोस्ट करते हुये लिखा हैं की अजीब सी खबर है! राज्य में अजीब सी बेचैनी हुई है! क्या मंत्रीपद के लिए भी बोली लग रही है? मंत्री पद प्रायोजक चर्चा में हैं! शासन के दोनों स्तरों पर असमंजस है, कश्मकश है, धन्य है। भाजपा, जब-जब आई तब-तब आपने उत्तराखंड को राजनीतिक स्थिरता और असमंजस दिया। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button