उत्तराखंड समाचार

बस अड्डे को रेडलाइट एरिया बनाने के गलत इरादों के खिलाफ पुलिस का एक्शन

पुलिस ने 06 महिलाओं को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। विगत कुछ दिनों से हरिद्वार के बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन गेट के पास कुछ बाहरी महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले यात्रियों को अश्लील इशारे करके अपने तरफ आकर्षित करने व उनसे सौदेबाज़ी करने की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने ऐसी 06 महिलाओं को पुलिस हिरासत में लिया।

अश्लील हरकतों पर लगाम लगाने के लिए गठित की गयी पुलिस टीम ने आज धर्मनगरी की छवि धूमिल कर रही पंजाब, छतीसगढ, उड़ीसा आदि जगहों से आयी इन महिलाओं को रेलवे गेट नंबर 5 और 6 के पास से पकड़कर कोतवाली ले जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581