उत्तराखंड समाचार

हुडको के उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी संजय भार्गव ने सभी लोगों का स्वागत किया

यहां शहरी विकास नियोजित ढंग से होना चाहिए।

देहरादून 27 फरवरी। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर हुडको और सोशयिल डेवलपमेंट कम्यूनिटि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुडको के उत्तराखंड रीजनल कार्यालय में उत्तराखंड में शहरी विकास के मुद्दों विशेषकर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचारों को साझा किया। हुडको के उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी संजय भार्गव ने सभी लोगों का स्वागत किया और हुडको राज्य मे शहरी विकास में कैसे भागीदारी निभा रहा है, उन्होंने भविष्य मे राज्य मे कैसे हुडको सुनियोजित तरीके से अपनी योजनायें चलायेगा इसके बारे मे सभी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। एसडीसीएफ के संस्थापक अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के कार्य विवरण के बारे मे आंकडो सहित सभी को जानकारी उपलब्ध करायी और कहा कि उत्तराखंड मे शहरी विकास मे अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है, उन्होने स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे मे भी जानकारी दी और उसके विभिन्न सेक्टर की आंकड़ो सहित बताया। आशीष गर्ग, संस्थापक ईको ग्रुप ने अपनी संस्था द्वारा पर्यावरण और शहरी विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला, उनकी संस्दा द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से बनाये जाने वाली ईको ब्रिक्स की सभी ने प्रशंसा की। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की उपलब्धियों को बताया। उन्होने बोला कि भविष्य मे ईवेस्ट भी एक बडी समस्या के रूप मे आ रहा है जिसका वैज्ञानिक निदान होना आवश्यक है, उत्तराखंड एक नैसर्गिक राज्य है और यहां शहरी विकास नियोजित ढंग से होना चाहिए। इस अवसर पर पीआरएसआई सचिव अनिल कुमार, मनोज गोविल, हुडको के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581