उत्तराखंड समाचार

छात्र संसद 2025 का भव्य समापन

टॉप 5 छात्रों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया

देहरादून 27 मार्च। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में स्थित अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का समापन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में चमोली मंडल के पांच महाविद्यालयों के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं पारंपरिक कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कृषि पद्धतियों, जल संरक्षण, जैविक खेती, लोक कलाओं एवं भाषाई विविधता जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागी छात्रों ने उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव दिए और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर दिया। टॉप 5 छात्रों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित छात्र विपिन सिंह–गोपेश्वर महाविद्यालय, सोमिल पंवार–गोपेश्वर महाविद्यालय, सौरभ सिंह–गैरसैंण महाविद्यालय, अंशुल रावत–कर्णप्रयाग महाविद्यालय, रोशनी पंवार–गैरसैंण महाविद्यालय  हैं। इसके अतिरिक्त, सभी 70 प्रतिभागी छात्रों को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, ताकि उनकी सहभागिता और उत्कृष्ट विचारों को प्रोत्साहित किया जा सके। संस्थान के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने छात्र संसद 2025 की सफलता पर हर्ष जताया और कहा कि यह आयोजन युवा वर्ग को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं और समाज सेवा की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे उत्तराखंड के युवाओं को सशक्त नेतृत्व एवं नीति निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र संसद 2025 ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा शक्ति उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखते हुए राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। इस दौरान डॉ. डीएस पुंडीर–सोशल साइंटिस्ट, डायरेक्टर, हिमांद संस्था, गिरीश डिमरी – सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, श्री एसबीएमए, गैरसैंण,गिरीश नौटियाल – कृषि एवं उद्यानिकी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता,अरुण मैठाणी पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट , वी एन खली,श्री दुर्गा प्रसाद ,डा॰ कृष्ण मिश्रा,डा॰ विनोद सिंह फ़रसवान, डा॰ मनीष चन्द्र,डा॰ मनीष कुमार मिश्रा ,डा॰ रामानंद , डा॰ जय प्रकाश आर्या  सहित विधानभा कर्मचारी ओर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581