उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया दो माह में 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार

24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद

देहरादून, 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ की मुहिम का लगातार असर दिख रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो माह में 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

उत्तराखंड प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध किया गया है। अवैध रूप से अर्जित की गयी 15 अभियुक्तों की लगभग 1.74 करोड़ कीमत की सम्पत्ति अधिग्रहित की गयी। इस विशेष अभियान को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन,  ए.पी. अंशुमान, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581