उत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंट

यातायात जागरुकता विषय पर कराई गयी पेंटिंग प्रतियोगिता

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु बताया गया

बागेश्वर। थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह द्वारा ग्राम भानारतोली में जन जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित आम जनमानस को “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई व दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने की जानकारी दी गईं। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई साथ ही हेल्प लाइन नम्बर डायल 112 1090, 1098,1930 के सम्बन्ध में जानकारी देकर बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी l

थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगरकोटी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गागरीगोल में स्कूली बच्चों को 35 वा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा के नियमों, नेक व्यक्ति बनने व सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु बताया गया।साथ ही उपस्थित छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर आए बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581