उत्तराखंड समाचार

हर्षों-उल्लास के साथ मनाया होली का पर्व

कांग्रेस नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने घर में स्वजनों के साथ होली का पर्व मनाया।

देहरादून। सीएम आवास में कार्यवाहक सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने परिवार, मित्रों व शुभचिंतकों संग होली खेली। कार्यवाहक सीएम धामी ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास का पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। भगवान बदरी और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए। प्रदेशवासियों में सद्भाव व भाईचारा बना रहे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड अजेय, राजपुर देहरादून विधायक खजान दास, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया। भाजपा नेता व विधायक मदन कौशिक ने आज हरिद्वार स्थित अपने आवास पर जनता, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ रंगो के त्यौहार होली का आनंद लिया। उन्‍होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास और ढेर सारी खुशियां लेकर आए ऐसी मां गंगा से प्रार्थना करता हूं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता व उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने अपने घर में स्‍वजनों के साथ होली का पर्व मनाया। पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर स्‍वजनों व मित्रों के संग होली का त्‍योहार मनाया। साथ ही सभी होली की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464