उत्तराखंड समाचार

अमानवीय दुर्व्यवहार के विरोध में किया केन्द्र सरकार का पुतला दहन

भारत सरकार अपने सम्मानित नागरिकों के इस अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोल पाई है।

देहरादून 9 फरवरी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीय नागरिकों के साथ किये गये अमानवीय दुर्व्यवहार के विरोध में आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि अमेरिका की डोनाल्ड ट्रम्प सरकार द्वारा जिस प्रकार विश्वगुरू का डंका पीटने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में अप्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया वह इतिहास के पंनों पर काले अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होने कहा कि एक तरफ कम्बोडिया जैसे छोटे देश की सरकार ने अपने देश के नागरिकों के अपमान को असहन करते हुए अमेरिकी हवाई जहाज वापस कर अपने नागरिकों को सम्मान सहित लाने के लिए अपने विमान भेजे वहीं विश्व गुरु का डंका पीटने वाले तथा बात-बात में 56 इंच का सीना दिखाने वाले भारत के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने यह भी कहा कि गोदी मीडिया के माध्यम से यूक्रेन-रसिया की वार रूकवाने का दावा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपने देश के उन नागरिकों के लिए कोई संवेदना नहीं जागी जिनके दम पर वे अमेरिका में मोदी-मोदी के नारे लगवाते थे। आज वहीं भारतीय बे आबरू होकर अमेरिका के कूचे से निकले हैं और भारत सरकार अपने सम्मानित नागरिकों के इस अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोल पाई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर केन्द्र सरकार की संवेदनाओं को जगाने का काम किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, नवीन रमोला (प्रभारी देहरादून), प्रदेश महासचिव (पार्षद) रॉबिन त्यागी रितेश छेत्री, प्रदीप रावत, सुलेमान अली,मीडिया चेयरमैन देवेश उनियाल, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित थापा, शुभम चौहान,कार्तिक बिरला, सौरभ थापा, पवन गुप्ता, अभिषेक मेहता, साहिल प्राचल नोनी, धर्मेंद्र सिंह,गौरव केसला, विशाल,मोहित,अमन,समेत अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581