उत्तराखंड समाचार

पूर्व कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी

दून अस्पताल का वीवीआईपी वार्ड भी सुरक्षित नहीं बचा है।

देहरादून। दून अस्पताल का वीवीआईपी वार्ड भी सुरक्षित नहीं बचा है। यहां भर्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी कर लिया। इसे लेकर उन्होंने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी इन दिनों उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के वीवीआईपी वार्ड के सेफ हाउस संख्या एक में वह भर्ती हैं। कहा कि 10 अगस्त को शाम तीन से पांच बजे के बीच उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने आसपास फोन खोजा। नहीं मिलने पर शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि उनकी तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button