उत्तराखंड समाचार

करनपुर पार्षद रवि कुमार ने दी मेयर सौरभ थपलियाल को बधाई

करनपुर वार्ड के संबंध में पार्षद रवि कुमार ने की मेयर से चर्चा

देहरादून, 07 फरवरी। करनपुर वार्ड-15 के पार्षद रवि कुमार गोलू ने आज सांय 5 बजे नगर निगम प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समरोह में उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी सहित राजपूर विधायक खजान दास एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वहीं मेयर सौरभ थपलियाल को गढवाल मण्डल आयुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के उपरांत करनपुर वार्ड के पार्षद रवि कुमार गोलू ने मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर मेयर बनने की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होने मेयर से करनपुर वार्ड के संबंध में भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा भी की। मेयर ने पार्षद रवि कुमार गोलू को आश्वासन दिया कि जनहित में जो भी योजनाएं उनके समक्ष लायी जायेगी निश्चित रूप से उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद के साथ अमित राजौरी, जतिन अरोडा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581