उत्तराखंड समाचारक्राइम

अब हर स्कूल में बच्चों की एंटी ड्रग्स समिति होगी सक्रिय

फार्मा पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अब संगीन धारा में आन द स्पॉट दर्ज होंगे मुकदमे

देहरादून, 08 फरवरी।  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार  कलेक्टेªट में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नशे के प्रसार को रोकने तथा बच्चों एवं छात्रों को इस बुराई से दूर रखने हेतु नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकानों एवं बार में 18 वर्ष से कम आयु के वर्ग को शराब की बिक्री न कि जाए तथा दुकानों पर सीसी टीवी केमरे लगे हों  व पोस्टर चस्पा करें कि 18 वर्ष से कम के लोगों सामान बिक्री नही की जाएगी।  जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर पर औचक निरीक्षण करते हुए मानिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सूचना तंत्र मजबूत रखते हुए वांछितों  को गिरफ्तार किया जाए।  लोगों की कांउसिलिंग  की  जाए । उन्होंने ड्रग निरीक्षक को समस्त मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि नशे के प्रति बच्चों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक स्कूल में शिक्षक को नोडल बनाए तथा स्कूल में एंटी  ड्रग्स समिति बनाते हुए बच्चों को भी शामिल करें। वहीं स्कूल में  मानस पोर्टल का प्रचार प्रसार करें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर चस्पा करें। वहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ, नकली दवा, नशे के लिए प्रयुक्त दवा बिक्री पर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए  संबंधित उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी, ड्रग्स इंस्पेक्टर बनाते हुए ऐसे कृत्य करने  वालों के विरुद्ध  कड़े एक्शन के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्ट्रीसिटर का  एनडीपीएस प्रोफाईल बनाया गया है तथा डॉक स्कायड के माध्यम से चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, वन विभाग, समाज कल्याण से  अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581