उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़कों का औचक निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने दिये ठेकेदार की पेमेंट रोकने के आदेश

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रही सड़कों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जताई और कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण कोटद्वार पहुंची इस दौरान किशनपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रही विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सड़क निर्माण में कई खामियां पाई। उन्होंने बताया की इंटरलॉक टाइल्स के बीच में काफी गैप है और सड़को के किनारे सीमेंट नही भरा गया है साथ ही उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से सड़को को जानकारी ली और ठेकेदार की पेमेंट रोकने के आदेश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय जनता द्वारा बताया गया कि ठेकेदारों द्वारा सड़क बनने के लिए खेतो को भी काटा जा रहा है। इसी संबंध में रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ने नींबूचौड़ स्थित अपने निजी आवास पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों को किशनपुर में बन रही सड़कों का निरक्षण करने व आबादी वाले क्षेत्रों में सड़को के निर्माण में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की हम जनता के लिए कार्य कर रहे है ना की प्रॉपर्टी डीलरों के लिए इसलिए आबादी वाले क्षेत्रों में सड़को का निर्माण किया जाय। उन्होंने सड़कों को पुनः उखाड़ कर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने तक ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से मुख्यमत्री द्वारा की गई १० करोड़ की लागत से बनने वाली सड़को की जानकारी ली। साथ ही सीआरएफ के माध्यम से बनने वाली सड़के और कलाड़घाटी पुल की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने जानकारी दी की सुखरो पुल को १० दिनों के भीतर भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। बैठक में ईई डीपी सिंह, एई आकृति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581