उत्तराखंड समाचार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक आयोजित

बैठक में जानकारी दी गई कि हाउस ऑफ़ हिमालया से अभी तक 3000 महिलाएं जुड़ी हैं

देहरादून 30 जनवरी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक-एक स्थानीय उत्पाद को हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग के लिए संस्तुति कर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहकारिता विभाग को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के लिए सहकारिता के माध्यम से  वाइब्रेट विलेज, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से उत्पादों की खरीद के सम्बन्ध में कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत बेचे जाने वाले उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता के दौरान विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर अनुमोदन देते हुए राज्य के इस अंब्रेला  ब्राण्ड की प्रभावी मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत राज्य में बनने वाले पिरूल के उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की जनजातियां क्षेत्रों में जनजातियों द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हाउस ऑफ़ हिमालया से अभी तक 3000 महिलाएं जुड़ी हैं जिनके उत्पादों की सीधी खरीद इस अम्ब्रेला ब्राण्ड द्वारा किया जाता है। मुख्य सचिव ने इन महिलाओं के हाउस ऑफ़ हिमालया से जुड़ने के बाद उनकी आय में वृद्धि का आकंलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्री मनुज गोयल सहित हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल के सदस्य व ग्राम्य विकास, वित्त, सहकारिता, पर्यटन एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581