उत्तराखंड समाचारदेशविदेश

सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रदर्शनी का किया अवलोकन

500 से अधिक बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल प्रदर्शित कर रहे

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद के 130 से भी अधिक विद्यार्थियों द्वारा दो चरणों में अवलोकन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि 51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में उद्घाटन का संपूर्ण हरियाणा को गौरवान्वित कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सराय ख्वाजा विद्यालय के नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के एक सौ इस छात्र छात्राओं को दो चरणों में प्रदर्शनी में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रदर्शनी में आर्य भट्ट, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम, कल्पना चावला तथा अनेकों दूसरे वैज्ञानिकों के आविष्कारों से प्रेरणा लेकर विज्ञान में अध्ययन में रुचि विकसित करने में सहायक मिलेगी। प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा ने बताया कि हरियाणा को राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी का पुन: अवसर मिला है। आज से 27 वर्ष पहले वर्ष 1997 में हरियाणा को यह गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर के सभी 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में सराय ख्वाजा विद्यालय के छात्र, छात्राओं, प्राध्यापकों ने विभाग द्वारा उपलब्ध बसों से यात्रा की तथा प्रदर्शनी में डिस्प्ले किए गए मॉडल्स को ध्यान से देखा और प्राप्त ज्ञान साझा किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापक देवेंद्र, मुक्ता, राकेश कुमार, कैलाश चंद्र, प्रवीण कुमार सहित अन्य अध्यापकों ने भी प्रतिभागिता की। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सम्मिलित होने वाले सभी विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रदर्शनी से हमें अनेकों अनुभव प्राप्त हुए है। यह प्रदर्शनी हमें विज्ञान के सिलेबस को सरलता से समझने और प्रैक्टिकल्स का विश्लेषण करने में सहायक सिद्ध होगी। प्राचार्य मनचंदा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया तथा सुंदर व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा विभाग का भी बहुत बहुत धन्यवाद अर्पित किया।

 

 

Related Articles

Back to top button