उत्तराखंड समाचार

विशेष सात दिवसीय शिविर प्रारंभ

एनएसएस छात्र को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप में भी बढ़ने में सहायता करता है।

फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की  दोनों इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 37 के प्रांगण में किया गया। एन एस एस के स्वयंसेवकों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया और शिविर की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई और योग के साथ की गई। शिविर के आज के मुख्य अतिथि श्री वीरभान वर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आईटीआई ने स्वयंसेवकों को अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व, पर्यावरण सुरक्षा एवं पौधारोपण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचारों से लाभान्वित किया। उन्होंने वेस्ट टू बेस्ट एवं रीसाइकलिंग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। अन्य विशिष्ट अतिथि श्री आर डी घोष ने सामाजिक सेवा, पॉलिथीन मुक्त भारत, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर सेव अरावली ट्रस्टआप से आए अन्य विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा एवं श्रीमती संवेदना जी ने भी अपने विचार स्वयंसेवकों के साथ साँझा किये। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी प्रतिभागी सौ

स्वयंसेवकों से कहा कि एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। एनएसएस छात्र को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप में भी बढ़ने में सहायता करता है। एन एस एस गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयंसेवा करने से छात्रों को आत्मविश्वासी बनने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। अंत में प्रोग्राम अधिकारी सुनील कुमार एवं सीमा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया गया तथा कैंप फायर की घोषणा की गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581