उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस ने आयोजित किया स्थानीय युवाओ के लिए जागरूकता कार्यक्रम

नशे के दुष्प्रभाव: युवाओं को नशे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकरात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में, थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा श्री आशीष रावत ने वड्डा क्षेत्र में युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।

नशे के दुष्प्रभाव: युवाओं को नशे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकरात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही नशे की लत से छुटकारा पाने के उपाय भी बताए गए। साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा: डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पहचान की चोरी और साइबरबुलीइंग से बचाव के उपाय बताए गए। युवाओं को यह समझाया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी सुरक्षा और गोपनीयता बहुत महत्वपूर्ण है।

डिजिटल गिरफ्तारी : डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर बढ़ते धोखाधड़ी स्कैम्स से भी युवाओं को सतर्क किया गया। कई बार ठग लोग फर्जी आरोपों और झूठी गिरफ्तारी की धमकियाँ देते हुए लोगों से पैसे वसूलते हैं। पुलिस ने इस प्रकार के धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए और लोगों से आग्रह किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें और किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन से बचें।

यातायात सुरक्षा: सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया, विशेष रूप से बिना हेलमेट ड्राइविंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य न केवल युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित भी करना है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581