उत्तराखंड समाचार

डीएम के दिशा निर्देशन पर मसूरी शटल सेवा संचालन का कार्य प्रगति पर

लास्ट माईल कनेक्टीविटी के लिये मॉल रोड पर किए जाएंगे गोल्फकार्ट संचालित

देहरादून। जिला प्रशासन के प्रयासों से मसूरी को अब जल्दी जाम से सहूलियत मिलने जा रही है। मसूरी में हाथीपावं एवं क्रिग्रेंग से शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में रेखीय विभाग के आला अधिकारियो की बैठक ली।

हाथीपांव से किंग्रेग पार्किंग व जॉर्ज एवरेस्ट को जाने वाली दोनों सड़क पर सुधारिकरण के कार्य कराने तथा क्रेस बैरियर लगाने, चिन्हित स्थान पर स्पेस उपलब्ध करने सहित रूट व स्थलों की साइनेज एवं रूट मैप लगाने के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी, आरटीओ, अधिशासी अधिकारी लोनिवि एवं सीओ मसूरी कार्यों में तेजी लाने हेतु आपसीय समन्यवय बनाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल संचालन किया जायेगा, समय पर सभी कार्य पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी के निर्देशन में        किंगक्रेग से गज्जी बैंड तक सेटलाईट पार्किंग हकीकत में की गई तब्दील हो रही है। साथ मसूरी में शटल सेवा संचालन कार्य तेजी से बढ़ रहा हैं। 15 दिसंबर तक हाथीपांव एवं किंगक्रेग सेटेलाईट पार्किंग, टॉयलेट, केंटीन्स, लाईटिंग, साईनेजस, टिक्टिंग बेरियर करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गा हैं, लास्ट माईल कनेक्टीविटी हेतु मॉल रोड पर गोल्फकार्ट संचालित करने हेतु तेजी कार्य गतिमान है तथा प्रक्रिया सम्पादित की जा रही है, जिसके लिए 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल किया जायेगा। मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री बसंल ने शटल सेवा प्रारम्भ करने की योजना पर कवायद शुरू की। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ हॉथीपांव बैंण्ड से किं्रगेग पार्किंग मसूरी तथा मॉल रोड आदि स्थलों का पैदल भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सेटेलाईट पार्किंग की विकल्प तरासी गई। जिलाधिकारी द्वारा मसूरी शटल सेवा, की सुनियोजित ढंग से समुचित व्यवस्थाएं की उपलब्धता तथा विभिन्न स्तर पर मंथन के उपरान्त मसूरी में राज्य की प्रथम सेटेलाईट पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने की कार्यवाही गतिमान है, जो कि हाथीपांव एवं किंग्रेंग पर स्थापित होने जा रही है। किं्रग्रेग पार्किंग वर्षों से व्यवस्थित ढंग से संचालित नही हो पा रही थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस पार्किंग को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा हाथीपांव मोड़ पर भी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए गए थे। शटल सेवा हेतु वाहनों की रूट किंग्रेग पार्किंग से लाईब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अनामिका, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकूर, आरटीओ सुनील शर्मा, अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया सहायक अ0अभि0 राजेन्द्र पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581