उत्तराखंड समाचारक्राइम

पति ने पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है

हरिद्वार। हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे टिहरी विस्थापित कॉलोनी की है। परिवार दिल्ली का रहने वाला है। युवक कल ही यहां आया था। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके पहुंचने पर ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581