उत्तराखंड समाचार

स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

क्रम में लोगों के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाने की तैयारी चल रही है।

देहरादून/विकासनगर। क्षेत्र में प्रस्तावित स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर आम जनता का शोषण कर रही है। उन्हाेंने सरकार से स्मार्ट मीटर के लिए कराए जा रहे सर्वे पर रोक लगाए जाने की मांग भी की। विकासनगर शहर व आसपास के क्षेत्रों इन दिनों चल रहे स्मार्ट मीटर सर्वे की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 28 फिटा रोड स्थित निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए सर्वे की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक के बाद एक सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। इसी क्रम में लोगों के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता इस कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से भी सर्वे की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी अधिशासी अभियंता को सौंपा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581