उत्तराखंड समाचार

मन की बात कार्यक्रम में मिलती है अनेक प्रकार की जानकारी : गणेश जोशी

उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 103वां संस्करण को सुना।

नई दिल्ली, 30 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 103वां संस्करण को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है, आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब वह चमोली आए थे, लोकल फॉर वोकल का भी जिक्र किया। जिसके बाद चमोली के नीति माना घाटी की महिलाओं ने भोजपत्र में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सैनिकों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड में 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी और प्रदेश की प्रमुख 28 पवित्र नदियों का जल लेकर कलश यात्रा के माध्यम से सैन्य धाम में प्रतिस्थापित किया गया है। मंत्री जोशी ने कहा फुटबॉल को लेकर भी मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही देहरादून में फुटबॉल मैच का एक आयोजन किया जाएगा और फुटबॉल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी से पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581