उत्तराखंड समाचार

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के साथ-साथ से नो टू ड्रग्स बाइक रैली आयोजन करने में मुख्य सहयोगी के रूप में द मॉल ऑफ देहरादून एवं डिस्कवर उत्तराखंड शामिल रहे

देहरादून, 8 नवंबर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के साथ-साथ से नो टू ड्रग्स के जन जागरूकता फैलाने के लिए आज बाइक रैली निकाली गई, जिसे अमिताभ श्रीवास्तव डीआईजी उत्तराखंड होमगार्ड एवं प्रवीण शर्मा लीची बाग के संस्थापक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l यह रैली लीची बाग दिलाराम चौक से  शुरू हुआ एवं मॉल ऑफ देहरादून हरिद्वार रोड पर जाकर समाप्त हुआ l  इस बाइक रैली में लगभग 90 बाइकर्स ने भाग लिया एवं सभी ने संयुक्त रूप से यातायात प्रबंधन एवं से नो टू ड्रग्स का संदेश दिया l डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस बाइक रैली के लिए मॉल ऑफ देहरादून को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपने यहां पर तीन दिवसीय पर्वत पर्व का आयोजन कर रहे हैं जहां पर देहरादून के लोगों को स्थानीय संस्कृति, विरासत, कला के साथ-साथ उत्तराखंड के पकवान को जानने समझने एवं टेस्ट करने का अवसर प्राप्त होगा l उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने की ओर अग्रसर है और आज हमारे साथ सभी लोग सम्मिलित होकर एक साथ यही संदेश दे रहे हैं कि हम उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए एकजुट हुए हैं l वही अपने संबोधन में प्रवीण शर्मा लीची बाग के संस्थापक ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि युवाओं को भटकने ना दिया जाए और उनके सामने ऐसे कुछ विकल्प दिए जाएं जहां पर वे शामिल होकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाए और अपने जीवन में तय किए गए लक्षण को प्राप्त करें l उन्होंने कहा कि वाहन चलाने वक्त हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए एवं किसी भी प्रकार के नशा करने के पश्चात हमें वाहन नहीं चलनी चाहिए, वाहन चलाने वक्त हमेशा अपने साथ-साथ दूसरे का भी ख्याल रखना पड़ता है अगर आप लापरवाही कर वाहन चलाएंगे तो दूसरे के लिए यह जीवन और मौत का प्रश्न बन जाता है इसलिए मेरा यह आवाहन है कि कोई भी युवा नशा ना करें एवं वाहन चलाने वक्त पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाएं और अपने साथ-साथ दूसरे का भी ख्याल रखें l सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के साथ-साथ से नो टू ड्रग्स बाइक रैली आयोजन करने में मुख्य सहयोगी के रूप में द मॉल ऑफ देहरादून एवं डिस्कवर उत्तराखंड शामिल रहे l कार्यक्रम में लिलीमिन से कृष्णा अग्रवाल भी मौजूद रहे.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581