उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री को किया फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत

प्रशासनिक अधिकारी बीएस रावत, अजय शेखर बहुगुणा जिला सचिव देहरादून एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

देहरादून, 08 नवंबर। भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखण्ड द्वारा संगठन के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया। संगठन की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त श्रीमती सीमा जौनसारी ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष फ्लैग राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तर के गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बीएस रावत, अजय शेखर बहुगुणा जिला सचिव देहरादून एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581