उत्तराखंड समाचार

पोल ना हटाने पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज

जाम की स्थिति में आम जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी अतिरिक्त दबाव होता है।

कोटद्वार।  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्युत विभाग द्वारा पोल ना हटाने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। ऋतु खण्डूडी भूषण अध्यक्ष विधानसभा ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत ऊर्जा निगम से सड़क किनारे बाधा बन रहे विद्युत पोलों को शिफ्ट करने की समय पर कारवाही ना होने पर विद्युत विभाग कोटद्वार से अपनी गहरी नाराज व्यक्त करी और उन्हें तुरंत हटाने के आदेश दिये हैं। स्थानीय जनता को रही मुश्किल का ध्यान रखते हुए ऋतु खण्डूडी ने बताया की पूर्व में भी विद्युत विभाग को इस प्रकरण से पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था, जिस पर अब तक कारवाही नहीं हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्युत विभाग कोटद्वार को फटकार लगाते हुए सख़्त आदेश दिया है कि जल्द से जल्द कौड़िया से झंडाचौक एवं झंडाचौक से बुद्धा पार्क के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी विद्युत पोल को हटाया जाये।  ज्ञात हो कि इस वजह से नगर में कई बार भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे यातायात में बाधा होती है। जाम की स्थिति में आम जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी अतिरिक्त दबाव होता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581