उत्तराखंड समाचार

सुविधा स्टोर मे लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में अचानक आग लग गई।

देहरादून 13 मार्च। पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सुबह करीब 9:45 पर स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते ही देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। स्टोर में स्टाफ अपने काम पर लगा हुआ था, अचानक ऊपरी मंजिलों से धुंआ निकलने लगा। स्टाफ ने सभी को सूचित किया और तुरंत बाहर निकल गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग चौथी मंजिल से लगते हुए नीचे की तरफ आई। स्टोर के बगल के मकान में छत से जब धुआं उठ रहा था तब आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सीएसओ राजेंद्र खाती ने बताया कि स्टोरी आग बुझाने के प्राप्त यंत्र नहीं थे। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं इस दौरान पटेल नगर रोड के समीप लंबा जाम लग गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581