उत्तराखंड समाचार

प्रदेश सह प्रभारी ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अब इस्तीफे देने का दौर शुरू हो चुका है।

देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अब इस्‍तीफे देने का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में प्रदेश की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने उत्तराखंड चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने सह प्रभारी के साथ ही राष्ट्रीय सचिव के पद से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी के राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया। मुझे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं। कांग्रेस, जो उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, केवल 19 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों के साथ राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी।

वहीं इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश भी कह चुके हैं कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह बेहिचक इस्‍तीफा देने को तैयार हैं। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को कई मोर्चों पर मार पड़ी। हार ऐसी मिली कि बहुमत से काफी पीछे 19 सीटों पर पार्टी को सिमटना पड़ा। साथ में उसके दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी हार गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश संगठन के मुखिया होने के नाते वह चुनाव में असफल रहे हैं। हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान कहेगा तो वह बेहिचक इस्तीफा देने को तैयार हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581