उत्तराखंड समाचारक्राइम

सरेआम फायर कर हमला करने वाले आरोपी ने किया थाने में सरेन्डर

। मामले की गम्भीरता हो देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी।

हरिद्वार। सरेआम फायर कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से घबरा कर थाने में सरेन्डर कर दिया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी पिस्टल, एक खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस व कार बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज इकराम अली पुत्र मतलूब हसन निवासी सुल्तानपुर आदमपुर द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर देकर बताया गया था कि युगम गुप्ता उर्फ बोबी पुत्र सुभाष चन्द निवासी खानपुर थाना कोतवाली लक्सर द्वारा उसके साथ गाली—गलोज, मारपीट व जान से मारने की नियत से फायर किया गया है। मामले की गम्भीरता हो देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी। घटना की सत्यता की जांच कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ हेतू ताबड़तोड़ अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की गयी। जिससे घबराकर आरोपी अपनी लाईसेन्सी पिस्टल व घटना के समय प्रयुक्त कार लेकर थाने पहुचा। जिस पर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाईसेन्सी पिस्टल व मौके पर फायर खोखा कारतूस, 3 जिन्दा कारतूस व घटना के समय प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। जिसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581