उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण के जयकारों के संग मनाया जन्माष्टमी पर्व

भगवान श्रीकृष्ण नटखट और शैतान है जिसे हम अपने बच्चों के स्वरूप में महसूस करते है

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के गीता मंदिर गोविंद नगर, भैरव मंदिर आमपड़ाव, श्री बालाजी मंदिर कालाबड, श्री गुरु मंदिर घमंडपुर में प्रतिभाग कर सभी क्षेत्रीय जनता के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव भजनों व श्रीकृष्ण के जयकारों के संग मनाया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया आज पूरे देश में यह देखकर खुशी होती है कि हमारी संस्कृति और हमारे बच्चे सही दिशा की ओर बढ़ रहे है आज घर-घर में कान्हा के रूप में बालक और राधा के रूप में बालिका संवरती व सजती दिखाई दे रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा पूर्व काल से ही हम भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते आये है, श्रीकृष्ण जी की बाल लीलाओं से लेकर कुरुक्षेत्र के मैदान तक सभी स्वरुपों में समाज के अन्दर धर्म ,सत्य व न्याय की स्थापना करना रहा है उनके इन सद कर्मों से ही आज भी सम्पूर्ण समाज उनसे अपना निकटतम जुड़ाव का एहसास करता हैं। भगवान श्रीकृष्ण नटखट और शैतान है जिसे हम अपने बच्चों के स्वरूप में महसूस करते है। विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण  ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जी  की जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर सही मार्ग  पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में लाने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए। अन्त में विधानसभा अध्यक्ष ने देश व प्रदेशवासियों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करी। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल, पार्षद कमल नेगी, नीरू बाला खंतवाल, प्रेम प्रजापति, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया, विनय शर्मा, सोनिया असवाल, कुलदीप रावत, रजनीश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581