उत्तराखंड समाचार

थाना प्रेम नगर पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा चलाए जा रहे

देहरादून, 6 सितम्बर। थाना प्रेम नगर पुलिस द्वारा एनजीओ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा यूपीईएस के छात्र-छात्राओं के साथ रैली निकालकर नशे के विरुद्ध छात्र-छात्राओं और लोगों को जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान व एनजीओ द यूथ वारियर, यूपीएस कॉलेज के फैकल्टी व छात्र छात्रों के साथ मिलकर यूपीईएस कॉलेज के प्रांगण में पैदल रैली निकालकर तथा यूपीईएस कॉलेज बिधौली के गेट से यूपीएस कॉलेज कंडोली के कैंपस तक एक बाइक रैली निकालकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button