उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड क्रांति सेना ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों मे ललित बोरा, आलिम राव, नहीम, धीरज पटेल, आर्यन कुमार, सोहेब सिद्दकी, संतोष काला, अनुभव सुनील श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देहरादून, 6 अगस्त। आज उत्तराखंड क्रांति सेना द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने मांग की कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी के ऊपर आय से अधिक संपत्ति व कई प्रकरण की जांच चल रही है, ऐसे व्यक्ति का सेवा विस्तार किया जाना बहुत दुखद है। पूर्व में उत्तराखंड क्रांति सेना द्वारा मुख्य सचिव को भी इस प्रकरण से अवगत कराया गया था और ज्ञापन दिया गया था। जिसमें अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। जिसे देखते हुये आज राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया हैं और इस प्रकरण से महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया गया हैं। ज्ञापन देने वालों मे ललित बोरा, आलिम राव, नहीम, धीरज पटेल, आर्यन कुमार, सोहेब सिद्दकी, संतोष काला, अनुभव सुनील श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581