Uncategorized

डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार। डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद में आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी गयी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारसन के समीप दो दिन पूर्व कांवड़ के दौरान आए डीजे पर अपनी जाति से संबंधित गाना बजाने और उस पर टिप्पणी करने को लेकर गुर्जर और जाट समाज के युवकों के बीच विवाद हो गया था और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों में गुर्जर समाज के युवा बॉर्डर से सटे यूपी के धमात और आसपास के गांव के थे और जाट समाज के युवा उत्तराखंड में बोर्डर के समीप बूढ़पुर जटृ गांव के थे। दोनों पक्षों के बीच उस समय तो किसी तरह बीच बचाव हो गया। लेकिन बताया गया है कि उसके बाद धमात के युवकों ने बूढ़पुर में आकर भी हवाई फायरिंग की। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। वहीं आज बूढ़पुर के जाट समाज से जुड़े युवा अपने यूपी क्षेत्र के शकरपुर गांव में पड़ने वाले अपने खेतों में खेतीबाड़ी संबंधित कार्य करने गए थे। इस दौरान कुछ युवक वहां आए जिन्हे धमात और आसपास के गांव का बताया जा रहा है हालंकि इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी नही की है। उनके द्वारा बूढ़पुर के युवकों से मारपीट शुरू कर दी और फिर फायरिंग भी कर दी। झगड़े के दौरान गोली बूढ़पुर निवासी बॉबी पुत्र उदयवीर को लग गई। जिसे उपचार के लिए पहले नारसन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर परिजन उसे मुज्जफरनगर ले गए। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस संबंध में सीओ सदर,मुजफ्फरनगर राजू कुमार शाव ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर बुडपुर व मेघाशकरपुर के युवको के बीच विवाद हो गया था। जब आज बुडपुर निवासी युवक खेत पर आया तो उसको गोली मारकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581