Uncategorized

घोटालों की सीबीआई जाँच के लिए आंदोलन को अंतिम अंजाम तक ले जाने का संकल्प

आज महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, सहित राज्य में सहकारिता भर्ती घोटाला, विश्व विद्यालय भर्ती घोटाला, सचिवालय व विधानसभा रक्षक व अन्य पदों पर बेक डोर भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर घंटाघर के निकट स्थित बडोनी जी की मूर्ति के पास दूसरे दिन भी अपना धरना जारी रखा। आज महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरना स्थल पर दल के पूर्व अध्यक्ष, विचारक व दल के शिल्पी पूर्व विधायक विपिन चंद्र त्रिपाठी की 18 वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष  सुरेन्द्र कुकरेती ने विपिन दा को याद करते हुए उनके संघर्षो से प्रेणा लेकर चलना होगा।

इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने कहां कि राज्य निर्माण से लेकर अभीतक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जाँच मांग को अंतिम लड़ाई तक रहेंगे। जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा काँग्रेस इस राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में ले गये, जो अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि युवाओं को छलने का काम अभी तक की सरकारों ने किया हैं, आज युवा प्रकोष्ठ युवाओं के हको की लड़ाई को उक्रांद लड़ेगा व उनको इंसाफ दिलवाएगा। प्रमिला रावत ने कहां कि राज्य में व्याप्त भर्ती घोटालों को मातृ शक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा। मातृ शक्ति आरपार की लड़ाई लड़ेगा। ये संकल्प आज विपिन दा के पुण्यतिथि पर लिया गया हैं। इस अवसर पर दीपक गैरोला, केंद्र पाल तोपवाल, राजेंद्र प्रधान, दीपक रावत, रविन्द्र मामगाई, सोमेश बुढ़ाकोटी, मुकेश पाठक, शशिकांत, अशोक नेगी,जितेंद्र पंवार, पंकज उनियाल, रंजन कोठियाल,लुसान तोड़रिया संजय डोभाल, धर्म वीर गुसाईं, मनोज चौधरी, सुरेन्द्र चौहान, सोनी, लक्ष्मी रीना देवी, जितेंद्र, डॉ मुकुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581