Uncategorized

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से ली जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी

राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान मंं रखा जाए। 000

देहरादून 10 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जनपद चमोली के जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति की भी जानकारी भी दी। राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही प्रभावितों के अस्थायी पुनर्वास का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित हुए लोगों को ठंड व मौसम बिगड़ने की स्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए त्वरित कदमों पर संतोष जताते हुए इस कार्य में लगे सभी लोगों की सराहना की। इससे पहले राज्यपाल ने मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू से भी मुलाक़ात कर जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव से जुड़ी सभी एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से अन्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी वार्ता की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581