उत्तराखंड समाचार

व्यापार मण्डल नगर इकाई कोटद्वार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

व्यापार संघ के वरिष्ठ अनुभवी सदस्यों के अनुभव का लाभ भी लेना आवश्यक है।

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कोटद्वार नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया और साथ ही बलिदान होने वाले कोटद्वार के इंदर सिंह रावत और पाबौ के भूपेंद्र सिंह नेगी के प्रति शोक संवेदना व्यक्ति की। विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य निर्वाहन की अपेक्षा की साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा की युवा प्रतिनिधि मंडल चुने जाने के नाते उन्हें व्यापारिक हितों को देखते हुये सामूहिक विचार के साथ जुड़ कर कार्य करना होगा। इसके साथ ही व्यापार संघ के वरिष्ठ अनुभवी सदस्यों के अनुभव का लाभ भी लेना आवश्यक है। हम सब मिलकर कोटद्वार के विकास व पहचान के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते रहें, नये-नये प्रयोग व विचारों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव व सुझाव हो उन पर कार्यवाही व सहयोग का पूर्ण आश्वासन अध्यक्ष, विधानसभा ने दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से चार धाम यात्रा शुरू करने पर जोर देने के लिए धन्यवाद किया, उन्होंने बताया हमें जल्द से जल्द अपने कोटद्वार में होटल, पार्किंग व अन्य सुविधा उपलब्ध करानी है जिस से हम ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को कोटद्वार के लिए आमंत्रित कर सके। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुन:बधाई देते हुए झंडीचौड़ से लेकर लालपानी तक के व्यापारियों को एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए कहा। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रवीण भाटिया (भंजू ), महामंत्री नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष सुबोध जी रहे। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल जिला महामंत्री लाजपत राय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, सुमन कोटनाला, अनीता आर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581