उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रा में अब तक 104 यात्रियों को गवांनी पड़ी जान

यात्रा में अब तक कुल 48 यात्रियों की मौत हो गई है।

देहरादून। चारधाम यात्रा में अब तक 104 यात्रियों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। केदारनाथ यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की आज मौत हो गई। यात्रा में अब तक कुल 48 यात्रियों की मौत हो गई है। उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री में एक-एक मौत हुई। मौत का प्रमुख कारण हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। जिन 4 यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनमें 64 वर्षीय रताकोंडा शेखर बाबू निवासी लक्ष्मीनारायण, आंध्र प्रदेश, 71 वर्षीय पेमा पाटीदार वार्ड नं-03 अंबिका पाथ, अंगज रेव्न्यू एरिया, मध्य प्रदेश, 62 वर्षीय प्रेमजी रामजी बाई यादव, तेहरसी सीतारामनगर, भरतनगर रोड भावनगर, गुजरात तथा बीरेंद्र सिंह कटारा, कनवर बाद मध्य प्रदेश की मृत्यु हुई है। कुल 48 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि आज 267 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button