उत्तराखंड समाचार

निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित

इंडस्ट्री का बकाया भुगतान समय पर किए जाने के निर्देश

देहरादून 01 जुलाई। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम द्वारा अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री का बकाया भुगतान भी समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के परिवहन भाड़ा आदि का बकाया भी समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधीन निगम के लिए अनुपयोगी भूमि को अन्य विभागों को हस्तांतरित किया जा सकता है, इससे होने वाली आय से निगम के बकाया भुगतानों को चुकाने एवं निगम की आय के अन्य विकल्पों पर कार्य करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दक्षता और क्षमता में सुधार लाए जाने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण श्री विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं एम.डी. उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड श्री उदयराज सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581