उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के वित्त मंत्री ने निकाले “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत लक्की ड्रा

मंत्री ने कहा कि योजना का अन्तिम लक्की ड्राॅ जो कि 17वां लक्की ड्राॅ था, गुरूवार को निकाला गया।

देहरादून। प्रदेश के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में गुरूवार को “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत माह मार्च 2024 के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले गये। “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत 1500 विजेताओं जिसमें 500 विजेताओं को स्मार्टफोन, 500 विजेताओं को स्मार्ट वाॅच तथा 500 विजेताओं को इयरपोड्स वितरित किये जायेंगे। मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना 01 सितम्बर 2022 को लागू हुई थी जो 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गयी थी, इस योजना के तहत प्रत्येक माह BLIP एप में क्रय सामग्री के बिल अपलोड करने वाले उपभोक्ताओं का लक्की ड्राॅ के माध्यम से समय-समय पर चयन कर ईनाम वितरित किये गये। मंत्री ने कहा कि योजना का अन्तिम लक्की ड्राॅ जो कि 17वां लक्की ड्राॅ था, गुरूवार को निकाला गया। यह अन्तिम लक्की ड्राॅ योजना के अन्तिम माह मार्च 2024 का लक्की ड्राॅ था जो कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आचार संहिता के चलते नहीं निकाला जा सका था। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित बिल लाओ ईनाम पाओ योजना हमारे प्रदेश में सफल रही है जिससे प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी इस योजना को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 86905, कुल अपलोड हुए बिलों की संख्या 639057 तथा बिलों का मुल्य 269.50 करोड़ रूपये है। मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना का यह परिणाम देखने को मिला है कि उपभोक्ताओं में क्रय सामग्री का बिल प्राप्त करने की जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त (विशेष वेतनमान) राज्य कर आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह, संयुक्त आयुक्त कर श्याम तिरूवा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581