उत्तराखंड समाचारक्राइम

देहरादून बंद का आह्वान करने वाले उत्तराखंड क्रांति सेना के अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रवि बडोला को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे अध्यक्ष

देहरादून। रवि बडोला को न्याय दिलाने और अपराधियों के बढ़ते आतंक के खिलाफ आंदोलन कर रहे मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी व उत्तराखंड क्रांति सेना अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सुददोवाला जेल ले जाया गया है। ललित श्रीवास्तव के साथ ही एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ललित व मोहित ने कहा कि आज मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति समर्थन उत्तराखंड क्रांति सेना ने देहरादून बंद का आह्वान किया था। अधिकतर प्रदेशवासियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। मूल निवासियों पर गोलियां चलाई जा रही है। उनकी हत्या हो रही है। उत्तराखंड में मूल निवासी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन्होंने कहा कि आज मूल निवासी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए जब सड़कों पर लड़ रहा है तो उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मूल निवास और भू कानून की लड़ाई को लड़ रहे हैं। मूल निवास और भू कानून न होने की वजह से बाहर से बड़ी संख्या में अपराधी उत्तराखंड आ गए हैं। इन पर किसी तरह की नकेल नहीं कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक बंद का आह्वान किया गया था। आपराधिक घटनाएं न रुकी और रवि बडोला को न्याय न मिला तो संपूर्ण उत्तराखंड बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मूल निवासियों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। ललित श्रीवास्तव के साथ संघर्ष समिति के सयोजक मोहित डिमरी, महानगर संयोजक अनिल डोभाल, प्रांजल नौडियाल, दीप्ति रावत, देवचंद उत्तराखंडी, संजना बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, यशवीर सिंह चौधरी, राहुल कोहली को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581