उत्तराखंड समाचारदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदर्शनी का उदघाटन

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

देहरादून। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पार्टी मुख्यालय में लगाई गयी इस प्रदर्शनी का उदघाटन आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्धारा किया गया। इस अवसर पर मीडिया और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होने कहा की हम सबका सौभाग्य है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी हमारा और देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण, उनके संघर्ष की यात्रा और उनके द्धारा समाज और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा प्रेरणा देते हैं। यही वजह है कि उनके जीवन दर्शन और वृतांत को आधार बनाते हुए इस चित्र प्रदर्शनी को लगाया गया है ताकि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हे देख समझ कर अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री द्धारा किए गए युग प्रवर्तनकारी निर्णयों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी इसके माध्यम से प्रचारित की जा रही है। प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता एवं व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर, सामाजिक कल्याण एवं आर्थिक विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर लाभार्थी बनाने में सहभागी बनेगा। उन्होने बताया 24 सितंबर तक इसी तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहेगा, जिसे जिले स्तर पर क्रियान्विहित किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमे प्रमुखता प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति आशा नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, श्रीमति हनी पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुभास बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464