उत्तराखंड समाचार

नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ

राजनाथ सिंह, अमित शाह से लेकर जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने भी एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जेडीएस के कुमारस्वामी, हम के जीतनराम मांझी ने भी शपथ ली।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने देश में नया इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने शपथ ली, जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। नरेंद्र मोदी के ठीक बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने शपथ ग्रहण किया। अमित शाह 2019 में पहली बार देश के गृह मंत्री बने थे। वह निवर्तमान सरकार में गृह मंत्री थे। अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार संसद के रूप में  दिल्ली पहुंचे हैं। अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने शपथ लिया। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ते हैं। वह 2014 से लगातार केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह से लेकर जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने भी एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जेडीएस के कुमारस्वामी, हम के जीतनराम मांझी ने भी शपथ ली।

प्रधानमंत्री

  1. नरेंद्र दामोदरदास मोदी

कैबिनेट मंत्री

  1. राजनाथ सिंह
  2. अमित शाह
  3. नितिन गडकरी
  4. जेपी नड्डा
  5. शिवराज सिंह चौहान
  6. निर्मला सीतारमण
  7. डॉ. एस जयशंकर
  8. मनोहर लाल खट्टर
  9. एचडी कुमारस्वामी
  10. पीयूष वेद प्रकाश गोयल
  11. धर्मेंद्र प्रधान
  12. जीतन राम मांझी
  13. राजीव रंजन (ललन) सिंह
  14. सर्बानंद सोनोवाल
  15. किंजरापु राम मोहन नायडू
  16. प्रह्लाद जोशी
  17. डॉ. वीरेंद्र कुमार
  18. जुएल ओराम
  19. गिरिराज सिंह
  20. अश्विनी वैष्णव
  21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
  22. भूपेंद्र यादव
  23. अन्नपूर्णा देवी
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. किरेन रिजिजू
  26. भूपेंद्र यादव
  27. हरदीप सिंह पुरी
  28. डॉ. मनसुख मंडाविया
  29. गंगापुरम किशन रेड्डी

31.. चिराग पासवान

  1. इंद्रजीत सिंह
  2. डॉ. जितेंद्र सिंह
  3. सीआर पाटिल
  4. अर्जुन राम मेघवाल
  5. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  6. जयंत सिंह चौधरी
  7. जितिन प्रसाद
  8. नित्यानंद राय
  9. श्रीपाद येसो नाइक
  10. पंकज चौधरी
  11. एस. पी. सिंह बघेल
  12. कृष्णपाल
  13. शोभा करंदलाजे
  14. कीर्ति वर्धन सिंह
  15. रामदास अठावले
  16. बी एल वर्मा
  17. शांतनु ठाकुर
  18. सुरेश गोपी
  19. वी सोमन्ना
  20. डॉ. एल. मुरुगन
  21. अजय टम्टा
  22. कमलेश पासवान
  23. भागीरथ चौधरी
  24. अनुप्रिया पटेल
  25. सतीश चंद्र दुबे
  26. संजय सेठ
  27. रवनीत सिंह बिट्टू

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button