उत्तराखंड समाचार

स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल का हुआ नागरिक अभिनंदन

रसिया से आज यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत

धारचूला। सामुदायिक पुस्तकालय के तत्वाधान में शनिवार को स्नो गर्ल के नाम से विख्यात माउंटेनियरिंग स्कीइंग  में नेशनल चैंपियन मेनका गुंज्याल का नागरिक अभिनंदन किया गया। मेनका रसिया के इंटरनेशनल कैंप से प्रशिक्षण लेकर सीधे अपनी मातृभूमि आज पहुंची। नेशनल चैंपियन मेनका ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनसे खुलकर बातचीत की। विद्यार्थियों ने भी खूब सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य तय करो उसके बाद लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठोर मेहनत करने के लिए सबको तैयार रहना चाहिए। सामुदायिक पुस्तकालय के बैनर तले विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक पुस्तकालय की ओर से राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के प्राचार्य डॉक्टर अतुल चंद्र ने सम्मान पत्र तथा ताइक्वांडो की इंटरनेशनल चैंपियन उपासना बिष्ट ने शाल उड़ाकर मेनका गुंजल का स्वागत किया। व्यापार संघ की ओर से अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, रं कल्याण संस्था की ओर से अध्यक्ष दीपक सिंह रौंकली, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त समिति की ओर से संरक्षक शंकर सीपाल,ग्राम पंचायत गूंजी के सीमांत जन विकास समिति की ओर से हरीश गुंज्याल के नेतृत्व में इन संगठनों के सदस्यों ने  मेनका गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह, साल आदि  गिफ्ट भेंट कर स्वागत किया।  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत गाकर नेशनल चैंपियन का अभिनंदन किया गया। सामुदायिक पुस्तकालय की स्थानीय कमेटी के सदस्य तथा राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रा नबियाल के संचालन में हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 12 मई से 22 मई तक रसिया में इंटरनेशनल ट्रेंनिंग कैंप से लौटकर मेनका सीधे यहां आई है। उन्होंने कहा कि 2026 में होने वाले ओलंपिक के लिए मेनका तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में तीन नेशनल इवेंट में मेनका ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अतुल चंद्र,तहसीलदार राम प्रसाद आर्य, असाम राइफल के रिटायर्ड कर्नल खीम सिंह ऐरी,15 कुमाऊं के रिटायर्ड कैप्टन पदम सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा ने  क्षेत्र की ओर से मेनका गुंज्याल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ताईक्वांडो के इंटरनेशनल चैंपियन तथा प्रशिक्षक धर्म सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने अपने खेल का रोचक प्रदर्शन किया। सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि धारचूला क्षेत्र में यह पहला आयोजन है। सामुदायिक पुस्तकालय कैरियर गाइडेंस, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी,  स्वास्थ्य और खेलकूद आदि विषयों पर लगातार अपनी गतिविधियां जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि सफल हस्तियों को लाकर विद्यार्थियों के भीतर नई उमंग इसी तरह से पैदा की जाती रहेगी। पुस्तकालय के स्थानीय इकाई की सदस्य तथा राजकीय महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ चंद्र नबियाल ने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय के द्वारा किस क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच लगातार कैरियर गाइडेंस की गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभिभावक को जागरुक किए जाने के लिए विद्यालय स्तर पर  कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्ताल, रितेश सिंह गर्ब्याल, राकेश सिंह नग्नयाल, माधुरी गर्ब्याल, कृष्णा सिंह गर्ब्याल, दीपक चलाल, प्रकाश गुंज्याल, मनोज कुमार नग्नयाल, बीएस बरफाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581