उत्तराखंड समाचार

दून स्कूल से बिंदाल पुल तक सड़क चौड़ीकरण कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा

कैन्टोंमेंट क्षेत्र अन्तर्गत नदी क्षेत्र में बाढ सुरक्षा कार्यों को रोका न जाए : डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रट में सेना एवं कैटोमैंट बोर्ड एवं लो.नि.वि, स्मार्ट सिटी परियोजना लि. के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चकराता रोड के चौड़ीकरण के संबंध में कैटोमैंट क्षेत्रांर्तगत होने वाले सड़क एवं बाढ सुरक्षा कार्यो की अनुमति के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेना एवं कैटोमैंट बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि कैन्टामेंट अन्तर्गत एवं कैन्टोमेंट क्षेत्र से सटे क्षेत्र में निर्माण एवं जनहित के कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। दून स्कूल से बिंदाल पुल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्होंने सेना के अधिकारियों से कहा कि कैन्टोंमेंट क्षेत्र अन्तर्गत नदी क्षेत्र में बाढ सुरक्षा कार्यों को रोका न जाए इसके लिए कैन्टोमेंट क्षेत्र के अधिकारियों एवं सेना को अपने स्तर से निर्देशित करें। बैठक में उपस्थित छावनी परिषद एवं सेना के अधिकारियों ने जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, कर्नल अनिल,उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, रक्षा संपदा अधिकारी विवेक सिंह, अधि0अभि0 डी.एस.सी.एल जे.एस चौहान, लोनिवि प्रवीन कुश, अधि0 अभि0 सिंचाई दिनेश उनियाल, तहसीलदार सदर मौ शादाब सहित स्मार्ट सिटी लि0, लोनिवि, सिंचाई के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581