उत्तराखंड समाचार

होनहार छात्रों ने किया तीर्थ नगरी का नाम रोशन

शाश्वत और कुशाग्र को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा।

ऋषिकेश 19 मई। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऋषिकेश नगर में टॉप करने वाली होनहार छात्रों क्रमशः शाश्वत और कुशाग्र को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि शाश्वत और कुशाग्र ने तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है, हर बच्चे को इनसे प्रेरित होकर शिक्षा के प्रति सीख लेनी चाहिए। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह दोनों ही हमारे तीर्थ नगरी का गौरव है जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने शाश्वत और कुशाग्र को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, मण्डल महामंत्री तनु तेवतिया, शाश्वत की माता शिखा, पिता अंकुर, कुशाग्र की माता हिमानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, पुनिता भंडारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581