उत्तराखंड समाचार

सिर्फ जुमलेबाजी करती हैं भारतीय जनता पार्टीः नवीन जोशी

स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है,

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास कार्य अवरूद्ध हुए जिससे आम आदमी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। श्री जोशी आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा के मसूरी एन्कलेव सहस्त्रधार रोड़ में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप्प हो गये हैं, जिसकें चलते देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है, जो कि निंदनीय हैं, जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं। श्री जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान श्री जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहाॅ की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। श्री जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, पूनम कण्डरी, किरन देवी, कंचन, कीर्ति पोखरियाल, भवन डोरा, मदन प्रकाश शर्मा, विजय सिकन्दरी, रेखा, नेहा कान्त, सावित्री देवी प्रिया जयसवाल, आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581