Uncategorized

पेयजल समस्या: विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में हो रही जल समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया।

कोटद्वार। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से कोटद्वार के जनता को हो रही समस्याओ से प्रशासन को अवगत कराते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभागों को जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में हो रही जल समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने जनता व समाचार पत्रों के माध्यम से मिली सूचनाओं पर अमल करते हुए विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि देवी रोड पर पनियाली गदेरे के उपर से गुजर रही 12 इंची पाइप लाइन पर लीकेज होने के कारण नजीबबाद रोड में बने घरों में पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद रोड पर दो पेयजल नलकूप फूकने से आसपास की कई मोहल्ले में पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत हो रही थी। जिसके संबंधित अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पत्र लिखकर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए ।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में इस वक्त गर्मी से बुरा हाल है इस मौके पर पानी की उचित व्यवस्था होनी ही चाहिए , विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विभाग को पानी की आपूर्ति करने के लिए पहले से ही नलकूप की व्यवस्था कर दी गई थी, कोटद्वार में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए हमने कई नए नलकूप पिछले माह ही उपलब्ध कराये हैं।
इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार नगर आयुक्त को पत्र लिखकर गोखले मार्ग पर हो रही जनता की शिकायतों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। गोखले मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है, और इसपे अनाधिकृत कब्ज़े से राहगीरों का पैदल चलना आजकल दुश्वार सा हो गया है।जनता के हित में मार्ग को तुरंत सुगम करने के लिए प्रशासन को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581