Uncategorized

प्रयागराज में शंकराचार्य प्रकरण के विरोध में भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

देहरादून, 30 जनवरी। प्रयागराज में शंकराचार्य प्रकरण के विरोध में आज अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने देश की राष्ट्रपति को डाक द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय पर बैठक कर निर्णय हुआ की आज जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को यूजीसी व प्रयागराज घटना के विरोध में दिया जाने वाले ज्ञापन कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी 2026 एक्ट पर रोक लगाने के कारण स्थगित किया गया। परंतु समिति द्वारा मौनी अमावस्या के शुभ दिन व उसके बाद भी प्रयागराज में धर्म गुरु शंकराचार्य के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति भारत व अखिल भारतीय धर्मसंघ वाराणसी को डाक के माध्यम से ज्ञापन देकर शंकराचार्य प्रकरण में उचित कार्यवाही करने की मांग की तथा अखिल भारतीय धर्मसंघ से सनातन समाज को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा इस प्रकरण के दोषी लोगो पर धर्मसंघ के नियमों के माध्यम से उचित कठोर कारवाही करने का आग्रह किया। तथा यह भी निर्णय हुआ की यदि यूजीसी 2026 के विवादित नियमों को सुप्रीमकोर्ट व भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से खत्म अथवा संशोधित नही किया गया तो ब्राह्मण समाज जन आंदोलन कर सवर्ण समाज के हितों की रक्षा करने का अपना दायित्व निभाएगा। आज की सभा मे समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ,मीडिया प्रभारी अनुराग गौड़, जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजेश शर्मा, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत, महासचिव देवाशीष गौड़ व वासु वशिष्ठ, एसके शर्मा, विशाल कौशिक  एडवोकेट मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, आशीष शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सुमित्रंजन शर्मा, प्रमोद शर्मा तुषार शर्मा, नीरज कौशिक आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581