Uncategorized

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

देहरादून, 06 मई। वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेन्ट में बड़े स्तर पर अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा देर रात्रि में कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश देते हुये अपार्टमेन्ट के तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल जुए का पर्दाफाश किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, ताश की गड्डियां एवं डाईस बरामद हुये। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नगर पर धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट गिरफ्तार अभियुक्त रोशन लाल बन्सल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को ताश के पत्तों व डाइस से जुआ खिलवाता है व स्वंय भी उनके साथ जुआ खेलता है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1- राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर, देहरादून
2- रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
3- सुजल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
4- निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, देहरादून
5- सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
6- प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
7- सुनील निवासी नालापानी, देहरादून
8- इंतजार निवासी चंदन नगर, देहरादून
9- सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, देहरादून
10- विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, देहरादून
11- अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, देहरादून
12- मुकेश निवासी कावली रोड, देहरादून
13- वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, देहरादून
14- सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून
15- सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, देहरादून
16- दिलबर निवासी करणपुर, देहरादून
17- हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
18- कादिर निवासी करगी, देहरादून

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581