उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

महिलाओं की सुरक्षा,कानूनी सहायता और पुनर्वास आदि सुविधाओं की जानकारी ली।

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को जिला मुख्यालय कोतवाली के समीप वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। महिलाओं की सुरक्षा,कानूनी सहायता और पुनर्वास आदि सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं के रहने एवं भोजन,बिजली,पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने परिसर में शौचालय,साफ-सफाई व सेंटर के अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से  रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर के संचालन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए वहां तैनात केस वर्कर व पैरामैडिकल स्टॉफ को वन स्टॉप सेंटर के सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय।

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए काउंसलिंग कक्ष,कम्प्यूटर कक्ष के साथ ही किचन व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिलेखों को अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने तैनात कार्मिकों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते हुए पीड़ित महिलाओं को राहत एवं सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर से संबंधित सभी रिकार्डो को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए। हिंसा से पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को तत्काल सहायता दिलाने व उनकी सुरक्षा के लिए महिला कार्मिक को ही तैनात रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने  शिकायत पेटी  को भी देखा,मौके पर वन स्टॉप इंचार्ज को शिकायत पेटी को प्रत्येक सप्ताह में खोलने के साथ ही उसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581