उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मन्यूज़

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

यात्रा प्रारंभ से अब तक कुल 4,01,748 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दिव्य दर्शन

रुद्रप्रयाग, 08 मई। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार बढ़ता उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के दर्शन हेतु देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा के सफल संचालन हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सायं 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज कुल 19,466 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन किए। वहीं यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4,01,748 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के नेतृत्व में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ की गईं हैं। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button