उत्तराखंड समाचार

डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के लिए जारी किया परामर्श

स्पर्श करने के दौरान जमीन से जोर से टकराया।

देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ में विगत 31 मई को उतरते समय थम्बे एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से टकरा कर उछल गया और 270 डिग्री मुड़ गया। इसके बाद डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के लिए एक परामर्श जारी किया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि जब कभी उतरने के दौरान पीछे से तेज गति हवा बह रही हो, तो पायलट सावधानी बरतें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 31 मई को बेल 407 हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय अनियंत्रित हो गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अस्थिर हालत में हेलीपैड की ओर आया। इसे स्पर्श करने के दौरान जमीन से जोर से टकराया। कुछ ऊपर उठा और 270 डिग्री मुड़ गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581